सिटीपोस्ट लाइव : आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर आज आंध्र प्रदेश बंद का आह्वान किया गया है। ये बंद ‘आंध्र प्रदेश प्रत्याका होडा साधना समिति’ ने बुलाया है। सुबह से चल रहे शांतिपूर्वक आंध्र प्रदेश बंद में अब आगजी की जा रही है। तिरुपति में प्रदर्शनकारियों ने एक आरटीसी बस स्टैंड के पास एक मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया। समिति द्वारा बुलाए गए इस बंद का विपक्षी पार्टियों ने भी समर्थन किया है। वाईएसआर कांग्रेस, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों ने बंद का समर्थन किया है। अनंतपुर में इन दलों न आज तड़के सुबह से ही विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया। पश्चिमी गोदावरी में तड़के सुबह से विभिन्न राजनीतिक दलों को प्रदर्शन शुरु हो गया है। परिवहन कर्मचारियों ने भी आज बसे चलाने से मना कर दिया है। पूरे राज्य में कड़ी सुरक्षा का इंतेजाम किए गए है।
एनडीए से अलग हुई टीडीपी
गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और तेलुगु देशम पार्टी के नेता केंद्र सरकार का लगातार विरोध कर रहे हैं। इसी विरोध के चलते टीडीपी एनडीए से अलग हो गया। केंद्र सरकार के विरोध स्वरूप टीडीपी सांसदों ने अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया। बजट सत्र 2018 पूरा आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग और कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड के गठन की मांग को लेकर उचित नहीं चल पाई।
Comments are closed.