City Post Live
NEWS 24x7

सहरसा से धान रोपने के लिये आये मजदूर हुए सड़क दुर्घटना के शिकार, 3 की हालत गंभीर

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव: शेखपूरा जिले के अरियरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पंढर गांव में बंटी महतो के खेतों में धान रोपने के लिए सहरसा से 8 मजदूरों को शेखपूरा के अरियरी प्रखंड के पंढर गांव बुलाया गया था. धान रोपने के बाद अपनी मजदूरी के रूप में 6 पैकेट चावल लेकर मजदूर अपने घर वापस जा रहे थे कि अचानक उनका ऑटो दुर्घटना का शिकार हो गया. यह दुर्घटना शेखपूरा लक्खीसराय मुख्य मार्ग के पचना नदी के पास घटी.

ऑटो सीधा नदी में जा गिरी, जिसमें मजदूरों के रुपये पैसे व अनाज सभी बह गया. मजदुरों ने बताया है कि सहरसा के तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनो घायल मजदुर की पहचान मार्शल कुमार, सीताराम राम और पवित्र शर्मा के रूप में हुई है. बताते चले कि, मजदुरों के पास न तो पैसा है और न ही मजदूरी में मिला हुआ अनाज. वहीं, अस्पताल आने के बाद इनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है. बेहतर चिकित्सा नही मिलने के कारण मजदूर सहरसा रेफर किये जाने की मांग कर रहे है.

                                                                                                                                       शेखपुरा से धीरज सिन्हा की रिपोर्ट

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.