सिटी पोस्ट लाइव : मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में आज अहले सुबह घर गिरने से मलबे में दबकर एक 11 महीने की बच्ची की मौत हो गई, एवं एक चार साल का बच्चा घायल हो गया है। घटना मधुबनी जिले के जयनगर बस्ती गांव की है। मृतक बच्ची का नाम अदिति कुमारी बताया गया है, साथ ही घायल बच्चे का नाम आदित्य कुमार बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की माँ रिंकू देवी ने बताया कि अहले सुबह घर का छज्जा, जो एस्बेस्टस का बना हुआ था, वो गिर गया.
जिसमें दोनों बच्चे मलबे में दब गए। ग्रामीणों के सहयोग से मलबा हटाया गया, तब तक बच्ची दम तोड़ चुकी थी, पर बच्चे को बचा लिया गया। पंचायत के मुखिया ममता देवी ने अंचल प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा मद से अनुदान राशि देने की मांग की है। इधर, जयनगर सीओ सुधीर कुमार ने बताया कि परिजनों को पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा गया है, जिसके बाद प्राकृतिक आपदा के तहत मिलने वाली अनुदान की राशि दी जाएगी। बता दें कि पीड़ित परिवार डीह टोल, कलुआही, जिला मधुबनी का स्थायी निवासी है, एवं मृतक का पति रोजमर्रा मजदूर है। वो सभी यहाँ किराए के मकान में रहते हैं।
मधुबनी से आलोक कुमार की रिपोर्ट
Comments are closed.