City Post Live
NEWS 24x7

कड़ाके की ठंड के कहर से कराह रहा बिहार, टूटने वाला है दस वर्षो का रिकॉर्ड

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

कड़ाके की ठंड के कहर से कराह रहा बिहार, टूटने वाला है दस वर्षो का रिकॉर्ड

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में ठंड का प्रकोप जारी है.भीषण ठंड के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना दुमुश्किल हो गया है. ज्यादातर लोग अलाव के सहारे दिन रात आग के पास ही अपना समय बिता रहे हैं. बात अगर बिहार की राजधानी पटना की करें तो यहां का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आसपास टिका हुआ है. वही गया में तो ठंड दस वर्षो का रिकॉर्ड तोड़ने को हैं. यहां का न्यूनतम तापमान रविवार को छह डिग्री कम 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

गया मे रविवार को न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री रहा. ऐसा बीते दस वर्षों में केवल 2014 के 30 दिसंबर को ही हुआ था. तब गया में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. गया के अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट आयी. अधिकतम पारा 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पूरे दिन कोल्ड वेव की स्थिति बनी जिले में बनी रही. बात अगर भागलपुर की करें तो यहां भी आज ​रविवार को पूरे दिन कोल्ड वेव की स्थिति बनी रहीं. भागलपुर का न्यूनतम पारा आज सामान्य से पांच डिग्री कम 7.4 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इधर राजधानी पटना में भी कड़ाके की सर्दी पड़नी शुरू हो गयी है. बीते तीन दिनों से शहर का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आसपास टिका हुआ है. शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं शनिवार को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री और आज रविवार मामूली कमी के साथ शहर का पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

सूबे के अलावा पूरे उत्तर भारत के कई शहरों में कड़ाके की ठंडक पड़ रही है. रविवार को झारखंड के रांची का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया. वहीं कांके आवास का न्यूनतम तापमान औसतन दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा. जबकि, लखनऊ का न्यूनतम तापमान रविवार को 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.अनिसाबाद मौसम विज्ञान केंद्र की अगर माने तो राज्य के लगभग सभी शहरों के सर्दी का असर अभी जारी रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार न्यूनतम तापमान में भी गिरावट जारी रहेगी. इसके साथ ही सुबह देर से धूप निकलेगी.

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.