City Post Live
NEWS 24x7

बेगूसराय में बड़ा हादसा टला, 2 किलोमीटर तक घिसटती रही युवक की बाइक

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव: बेगूसराय में आज एक बड़ा हादसा होते-होते उस वक्त टल गया जब अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक दूर जा गिरा. लेकिन, युवक की बाइक ट्रक में ही फंसी रह गई और तकरीबन 2 किलोमीटर तक ट्रक के साथ ही घिसटती रही. इस क्रम में लोगों के द्वारा चिल्लाने के बावजूद भी ट्रक ड्राइवर पर इसका कोई असर नहीं हुआ. लेकिन, लोहिया नगर ओवरब्रिज के समीप पहुंचने के बाद ट्रक ड्राइवर को जब कुछ खतरे का आभास हुआ तो वह गाड़ी खड़ी करके मौके से फरार हो गया.

वहीं पीड़ित युवक की पहचान शांति नगर सूजा निवासी मिथुन कुमार के रूप में की गई है. मिथुन कुमार ने बताया कि, वह पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल डलवा कर जैसे ही एनएच 31 पर पहुंचा खगड़िया की ओर से आ रही ट्रक ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया और यह हादसा हुआ. लेकिन, युवक के दूर जाकर गिर जाने की वजह से युवक की जान बच गई और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया.

                                                                                                                                      बेगूसराय से जीवेश तरुण की रिपोर्ट 

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.