City Post Live
NEWS 24x7

झारखण्ड में बांग्लादेश से लौटी बोकरो की महिला पायी गई कोरोना पॉजिटिव

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

झारखण्ड में बंग्लादेश से लौटी बोकरो की महिला पायी गई कोरोना पॉजिटिव

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण का तीसरा मामला रविवार को सामने आया है। कुछ दिनों पहले बांग्लादेश से लौटी बोकरो के तेलो गांव निवासी महिला में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। बोकारो डीसी ने इसकी पुष्टि की है। जांच के लिए उसका सैंपल रांची के रिम्‍स भेजा गया था। रिम्‍स से जांच के बाद बोकारो डीसी ने पुष्टि कर दी है। बताया जा रहा है कि बोकारो चन्द्रपरा थाना  के तेलो गांव के तीन दंपती बांग्लादेश से  कुछ दिनों पहले वापस आये हैं। बोकारो प्रशासन को सूचना मिलने के बाद सभी छह लोगों को बोकारो के गुरु गोविंद इंजीनियरिंग स्कूल में क्वारेंटाइन किया गया था । साथ ही उनके सैंपल जांच के लिए रांची के रिम्स  में भेजा गया था। इनमें से एक महिला में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गयी है। गौरतलब है कि इससे पहले दो मामले सामने आ चुके हैं। पहला केस रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से सामने आया है। जहां एक मलेशियाई महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वहीं दूसरा ममला हजारीबाग के विष्णुगढ़ से सामने आया था, जो कोलकाता से वापस अपने गांव विष्णुगढ़ आया था।

 

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.