City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड विधानसभा चुनावः हेमंत सोरेन बरहट-दुमका सीट से आगे, आरजेडी 2 सीटों पर आगे

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

झारखंड विधानसभा चुनावः हेमंत सोरेन बरहट-दुमका सीट से आगे, आरजेडी 2 सीटों पर आगे

सिटी पोस्ट लाइवः झारखंड में वोटों की गिनती लगातार जारी है। शुरूआती रूझान सामने आ रहे हैं। रूझानों के मुताबिक चुनाव महागठबंधन के पक्ष में जाता दिख रहा है और हर रूझान के साथ बीजेपी की चिंताएं बढ़ रही है। अब तक जो रूझान सामने आए हैं उसके मुताबिक जेएएम 21 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 11 सीटों पर आगे चल रही है, आरजेडी 2 सीटों पर आगे चल रही है।

बीजेपी 24 सीटों पर आगे चल रही है। आजसू 5 सीटों पर आगे चल रही है, जेवीएम 3 सीटों पर और अन्य 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं। रूझानों के मुताबिक सिल्ली से आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो आगे चल रहे हैं। हेमंत सोरेन ने दो जगहों से चुनाव लड़ा था और इन दोनों जगहों से हेमंत सोरेन आगे चल रहे हैं। हेमंत सोरेन बरहट और दुमका सीट से आगे चल रहे हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ चक्रधरपुर सीट से पीछे चल रहे हैं। सुखदेव भगत लोहरदग्गा सीट से पीछे चल रहे हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.