City Post Live
NEWS 24x7

राजद ने की उम्मीदवारों की घोषणा, सुभाष यादव कोडरमा से उम्मीदवार

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

राजद ने की उम्मीदवारों की घोषणा, सुभाष यादव कोडरमा से उम्मीदवार

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। राजद ने एक साथ गठबंधन में मिले सातों सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा की। राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने हुसैनाबाद से संजय कुमार सिंह यादव, चतरा से सत्यानंद भोक्ता, छतरपुर से विजय कुमार राम, कोडरमा से सुभाष यादव, बरकट्ठा से खालिद खलील, देवघर से सुरेश पासवान और गोड्डा से संजय प्रसाद यादव शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी यह संकल्प लेती है कि झारखंड में गठबंधन की सरकार बनने पर अगले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ही होंगे। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड में कांग्रेस, झामुमो और राजद में गठबंधन हुआ है। विधासभा चुनाव में गठबंधन के तहत राजद को सात सीटें मिली हैं।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.