City Post Live
NEWS 24x7

झामुमों परिवार की पार्टी बन रह गई है : हेमलाल मुर्मू

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

झामुमों परिवार की पार्टी बन रह गई है : हेमलाल मुर्मू

सिटी पोस्ट लाइव, दुमका: जिले के जामा हाईस्कूल मैदान में बुधवार को लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दिनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू ने कहा कि आदिवासी समाज के हतैषी बताने वाले हेमंत बताएं कि 370 धारा से आदिवासी समाज को क्या हानि हुई। आदिवासियों को लगातार गुमराह करने का मुर्मू ने सोरेन पर आरोप लगाया। झामुमो परिवार की पार्टी बनकर रह गई है। जहां शिबू सोरेन केन्द्रीय अध्यक्ष, वहीं बेटा हेमंत सोरेन कार्यकरी अध्यक्ष एवं दूसरा बेटा केन्द्रीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा आदिवासी समुदाय के लिए जनजाति आयोग का गठन किया। जो आदिवासी समाज के लिए वरदान साबित हो रहा है। आदिवासी छात्रों के लिए यूपीएससी का पहला परीक्षा पास करने पर सरकार द्वारा एक लाख रुपये की राशि दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने धुएं से आजादी दिलाने के लिए महिलाओं को उज्ज्वला योजना की सौगात दी। शौच मुक्त समाज बनाने के लिए शौचालय निर्माण सहित बेघर लोगों को छत देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया। कार्यक्रम प्रभारी महगामा विधायक अशोक भगत ने कहा कि लाभार्थी सम्मेलन का उद्देश्य है जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने जामा के झामुमो विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि 5 वर्ष विधानसभा भवन में एक ही बार क्षेत्र की समस्या को नहीं उठाया है।राज्य में डबल इंजन की सरकार चतुर्दिक विकास कर रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 65 सीट जीतकर शानदार वापसी करेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सुरेश मुर्मू ने केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को दोहराया। महिलाओं एवं बेटियों के मान सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य को लेकर सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यों को बताया। उन्होंने कहा कि लोकल नेता प्रतिनिधित्व करता है तो क्षेत्र का समुचित विकास किया जाएगा। स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र को दुरुस्त किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उपप्रमुख इंद्रकांत यादव ने सरकार योजनाओं को स्थानीय भाषा में गिनाया। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रखंड 20 उपाध्यक्ष धन्नजय प्रसाद ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष निवास मंडल, 20 सूत्री उपाध्यक्ष दिनेश दत्ता, आदिवासी मोर्चा के जिलाध्यक्ष कालेश्वर सोरेन, जिला महामंत्री गौरवकांत प्रसाद, विधानसभा संयोजक मनोज पांडेय आदि उपस्थित थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.