City Post Live
NEWS 24x7

मुख्यमंत्री ने राज्य के सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए मां दुर्गा की पूजा अर्चना की

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

मुख्यमंत्री ने राज्य के सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए मां दुर्गा की पूजा अर्चना की

सिटी पोस्ट लाइव : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नवरात्रा पर्व की महाअष्टमी के दिन अगमकुआॅ स्थित शीतला माता मंदिर जाकर माॅ शीतला देवी, पटना सिटी स्थित बड़ी पटनदेवी मंदिर एवं छोटी पटनदेवी मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विधिवत पूजा करायी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माॅ शीतला देवी, माॅ बड़ी पटनदेवी एवं माॅ छोटी पटनदेवी से राज्य की सुख समृद्धि, शांति आैर प्रगति की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मारूफगंज स्थित श्री श्री बड़ी देवी जी तथा श्री श्री दलहट्टा देवी जी जाकर माॅ भगवती दुर्गा की भी पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के साथ पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, विधान पार्षद डॉ रणवीर नंदन, विधान पार्षद ललन सर्राफ, पटना नगर निगम की महापौर श्रीमती सीता साहू, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकारण के सदस्य  उदयकांत मिश्रा, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार सहित अन्य लोग थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.