City Post Live
NEWS 24x7

कोल्हान में सीएम की जोहार जन आशीर्वाद यात्रा ऐतिहासिक होगी : भाजपा

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

कोल्हान में सीएम की जोहार जन आशीर्वाद यात्रा ऐतिहासिक होगी : भाजपा

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि 26 सितम्बर से मुख्यमंत्री रघुवर दास की जोहार जन आशीर्वाद यात्रा कोल्हान में ऐतिहासिक होगी। इस यात्रा को लेकर आम लोंगो के मन में उत्साह है। शुक्ल ने बुधवार को कहा कि इस यात्रा का स्वागत करने के लिए बहरागोड़ा से लेकर   पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला जिला के सुदूर ग्रामीण इलाको में जनता तत्पर और तैयार है। जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं में  उत्साह है, वहीं कोल्हान की जनता मुख्यमंत्री का स्वागत करने को पूरी तरह उत्सुक और उत्साहित है। उन्होंने कहा कि पौने पांच र्ष में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा के प्रेरणाश्रोतअंत्योदय के प्रणेतापंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन को मिशन मोड में पूरा करने का काम किया है। गरीबी हटाने के लक्ष्य को काफी हद तक पूरा करने का काम किया है। झारखंड में सुखद बदलाव हुए है। सकारात्मक गतिविधियों के चलते जनता का विश्वास सरकार ने जीता हैक्योकि भाजपा के लिए सत्ता सिर्फ सेवा का माध्यम है। आम जनता को मुख्यमंत्री का यह अंदाज रास आ रहा है। उन्हें यह अनुभव हो रहा है कि उन्हें ऐसा मुख्यमंत्री मिला है, जो उनकी भावनाओं को समझता है और उनकी जरूरतों के प्रति संवेदनशील है। शुक्ल ने कहा है कि संथाल परगना में मुख्यमंत्री के जोहार जन आशीर्वाद यात्रा को मिले अपार जन समर्थन से यह प्रमाणित हो चुका है कि जनता पूरी तरह रघुवर सरकार के विकास कार्यो और कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित है। तथा रघुवर सरकार के विकास रथ के साथ मजबूती से खड़ी है। जिसका परिणाम झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में दिखेगा। तथा भाजपा 65 से भी ज्यादा सीट जनता के आशीर्वाद से जीतकर भाजपा कीर्तिमान स्थापित करेगी। यही वजह है कि इस सरकार को मिल रहे अपार जन समर्थन से विपक्ष के होश उड़ गए है। विपक्ष के नेता हताश और निराश होकर अनर्गल प्रलाप कर रहे है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.