City Post Live
NEWS 24x7

राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता व संचार क्रांति के जनक थे : आरपीएन सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती समारोह मेंं लोगोंं ने उन्हेेंं दी श्रद्धांजलि

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता व संचार क्रांति के जनक थे : आरपीएन सिंह

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता के साथ-साथ संचार क्रांति के जनक थे। उन्होंने एक ओर भारत को संचार क्रांति के माध्यम से आधुनिक बनाने की पहल की, वहीं भारतवर्ष की आत्मा गांवों को पंचायती राज कानून देकर उन्हें मजबूत बनाने का काम किया। सिंह मंगलवार को यहां प्रदेश कांग्रेस की ओर से पार्टी कार्यालय में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती समारोह में बोल रहे थे। प्रदेश कांग्रेस ने राजीव गांधी की जयंती समारोह को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया इस दौरान नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कियेे। सिंह ने कहा कि पंचायती राज के माध्यम से ग्रामीण भारत सशक्त हुआ। गांधी ने देश के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मतदान का अधिकार 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने का काम किया। उन्होंने कहा कि पंजाब की समस्या का समाधानदलबदल कानून पर नियंत्रण और इन्फोरमे टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में राजीव गांधी के महत्वपूर्ण योगदान को दे कभी भूला नहीं सकता है। राजीव गांधी का हर प्रयास भारत को दुनिया के सामने मबजूत बनाने का रहा है श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में कार्यक्रम संयोजक कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलमपूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहायडॉ. रामेश्वर उरांवचन्द्रशेखर दुबेडॉ. प्रदीप बलमूचूविधायक सुखदेव भगतसरफराज अहमदपूर्व सांसद तिलकधारी सिंहअवध बिहारी सिंहअशोक चौधरी, गीताश्री उरांवरमा खलखोकेशव महतो कमलेश आदि शामिल थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.