झारखंडः विस चुनाव के लिए भाजपा ने ओम माथुर को प्रभारी व नंद किशोर को सह प्रभारी बनाया
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर को प्रभारी और बिहार सरकार में मंत्री नंदकिशोर यादव को सह प्रभारी नियुक्त किया है। यह जानकारी शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने दी।
Comments are closed.