City Post Live
NEWS 24x7

बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ ने दो महिलाओं को जमकर पीटा, पुलिस पर भी हमला

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ ने दो महिलाओं को जमकर पीटा, पुलिस पर भी हमला

सिटी पोस्ट लाइव : रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के मलियाबाग में बच्चा चोरी के आरोप में दो महिलाओं को पकड़ कर भीड ने जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से किसी तरह दोनों महिलाओं को छुड़ा कर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस कर्मियों द्वारा महिलाओं को बचाने के क्रम में भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर भी लाठी व ईंट-पत्थर से हमला कर दिया था। जिसमें दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। लोगों ने पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीँ पुलिस ने करीब 500 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद ने बताया कि मलियाबाग में दो महिलाओं को बच्चा चोरी के आरोप में वहीं के कुछ लोगों ने पकड़ लिया। देखते-देखते दो हजार की संख्या में लोगों ने महिलाओं की पिटाई शुरू कर दी। समय रहते इसकी सूचना पुलिस को मिली। जिसके फौरन बाद घटनास्थल पर एसआई आरएन मांझी, कन्हैयालाल प्रसाद, आरके सिंह, विजय शकंर चौधरी, एनकेसिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे।

काफी मशक्कत के बाद दोनों महिलाओं को पीएचसी दावथ में लाया गया। जिसका इलाज चल रहा है। भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने पुलिस व वाहन पर भी हमला कर दिया। जिसमें पुलिसकर्मी कन्हैयालाल प्रसाद व एनके सिंह जख्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज पिसीएचसी में हो रहा है। प्रथम जांच में आरोपित संगीता देवी, पति स्व. राजनाथ यादव व बेबी देवी, पति पप्पू यादव दोनों सगी बहनें बतायी जा रही हैं। दोनों अपना पता पटना के आलमगंज मुहल्ला बता रही है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों को साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

रोहतास से विकाश चन्दन की रिपोर्ट

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.