कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार काे हटाने की मांग पर डटे कांग्रेसी
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: लोकसभा चुनावों में भाजपा के हाथों करारी हार खाने के बाद झारखंड के कांग्रेसी उबाल पर हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार काे हटाने की मांग पर डटे कांग्रेसियों ने शनिवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में जमकर नारेबाजी की। यहां कुछ देर के लिए कांग्रेस के दोनों गुट आपस में भिड़ गए। अजय कुमार के विरोधियों ने यहां प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह के सामने ही अजय कुमार गो बैक के नारे लगाए। बता दें कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक गुट प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार को हटाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है और इस ग्रुप को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय का समर्थन प्राप्त है। अभी हाल के चुनावों में करारी हार के बाद यह ग्रुप डॉ अजय कुमार का इस्तीफा चाहता है इसीलिए उग्र प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए हैं। अभी वह सभी हारे हुए प्रत्याशियों और प्रमुख नेताओं से बातचीत कर हार के कारणों की समीक्षा करेंगे।
Comments are closed.