इस बार भी मोदी मंत्रीमंडल में फिट होंगे ‘पासवान’ मंत्री बनना तय, बिहार से राज्यसभा जाएंगे
सिटी पोस्ट लाइवः चुनाव में अप्रत्याशित जीत के बाद एक बार फिर देश में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। 30 मई को वे दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। अब इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है कि आखिर मोदी मंत्रिमंडल में किन-किन सांसदों को जगह मिलेगी। हांलाकि लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान का नाम मंत्रीपद के लिए तय माना जा रहा है। पासवान बिहार कोटे से राज्यसभा भी भेजे जाएंगे। केंद्रीय मंत्रिमंडल में जनता दल यूनाइटेड से भी कुछ मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। विदित हो कि लोकसभा चुनाव में रामविलास पासवान की पार्टी (एलजेपी) ने छह सीटों पर चुनाव लड़ा था। उसने सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी।
इसके बाद एलजेपी अध्यक्ष राम विलास पासवान ने कहा था कि उनकी पार्टी चिराग पासवान को मंत्री बनाना चाहती है। लेकिन अब खुद राम विलास पासवान के मंत्री बनाए जाने की बात सामने आई है।केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रियों को लेकर अटकलों के बीच एलजेपी ने अपने कोटे से पार्टी सुप्रीमो राम विलास पासवान का नाम तय कर दिया है। राम विलास पासवान वर्तमान केंद्र सरकार में भी कैबिनेट मंत्री हैं, इसलिए उनका कैबिनेट मंत्री बनना तय माना जा रहा है।
हालांकि, केंद्रीय मंत्रिमंडल कागठन प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार होता है।रामविलास पासवान बिहार से ही राज्यसभा जाएंगे। अब तक यह चर्चा थी कि बीजेपी उन्हें असम से राज्यसभा भेजेगी। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने के बाद उनकी राज्यसभा सीट खाली हो गई है। रविशंकर प्रसाद की खाली होने वाली सीट से ही रामविलास पासवान को राज्यसभा भेजा जाएगा। पासवान इसके लिए नामांकन मंगलवार को करेंगे।
Comments are closed.