City Post Live
NEWS 24x7

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दे सकते हैं इस्तीफा! हार पर मंथन के लिए कांग्रेस की बैठक आज

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दे सकते हैं इस्तीफा! हार पर मंथन के लिए कांग्रेस की बैठक आज

सिटी पोस्ट लाइवः लोकसभा चुनाव में पूरे देश में करारी हार और देश के कई प्रमुख राज्यों में सफाए के बाद अब विपक्षी खेमें में हार और समीक्षा का दौर शुरू हो गया है। हार पर मंथन के लिए दिल्ली में आज कांग्रेस की बैठक होनी है। ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि कांग्रेस की करारी हार की नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस वर्किंग कमिटि की इस बैठक में मुख्य रूप से हार के कारणों पर विचार किया जाएगा। वहीं पार्टी को दुबारा कैसे मजबूत किया जाए इसपर भी चर्चा होगी।

बैठक में राहुल गांधी के अलावा यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कार्यसमिति के अन्य सदस्य शामिल हो सकते हैं। पार्टी को मिली करारी हार के बाद प्रदेश के नेताओं द्वारा इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख राज बब्बर ने पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन को देखते हुए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। ओडिशा में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में हार के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस समिति अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने भी शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफे की घोषणा की।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.