City Post Live
NEWS 24x7

पप्पू यादव ने राजद पर साधा निशाना बोलें,लालू परिवार से जनता को हो गई है नफरत

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

पप्पू यादव ने राजद पर साधा निशाना बोलें,लालू परिवार से जनता को हो गई है नफरत

सिटी पोस्ट लाइवबिहार में हुए लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव ने राजद पर जमकर निशाना साधा है। जाप सुप्रीमों पप्पू यादव ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू परिवार को जनता ने अब नकार दिया है। अब लालू परिवार को अपने परिवारवाद से बाहर निकलने कि जरूरत है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार को जीत की बधाई भी दी।

उन्होने आगे कहा कि बिहार में कांग्रेस ही एकमात्र बड़ी विकल्प के रूप में पार्टी रह गई है और शकील अहमद,फातमी और अरूण कुमार जैसे लोगों को लाकर पार्टी को मजबूत किया जा सकता है। मेरी पत्नी रंजीता रंजन अब भी कांग्रेस की सदस्य हैं। मैं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से भी इस बारे में बात करूंगा।मैं राहुल गांधी से मिलकर कांग्रेस के बारे में बात करूंगा। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह ने कहा कि बिहार में अगर कांग्रेस को खड़ा होना है तो वैशाखी का सहारा छोड़ना होगा।साथ उन्होनें सीटों के बंटवारे को लेकर भी कहा था कि महागठबंधन में हमें सीटों के मामले में कम आंका गया। हमें जितनी सीटें मिलनी चाहिये थी उतना नहीं मिला।सदानंद सिंह ने कहा कि सुपौल में जिस तरह की राजनीति हुई उसका पता लालू प्रसाद और तेजस्वी दोनेां को था लेकिन बात नहीं बनी और उसका खामियाजा रंजीता रंजन को भुगतना पड़ा।

मालुम हो कि सुपौल से रंजीता रंजन कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही थीं।लेकिन वहां राजद ने उनका साथ नहीं दिया और वें महागठबंधन के अंदंरूनी कलह के कारण चुनाव हार गईं। अंर्तकलह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब राहुल गांधी ने रंजीता रंजन के पक्ष में चुनावी सभा किया था तो तेजस्वी यादव ने मंच तक साझा नहीं किया था।
                                                                                                                                                                जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.