City Post Live
NEWS 24x7

कांग्रेस नेता सदानंद सिंह ने कहा,बिहार में कांग्रेस को अपने दम पर खड़ा होना होगा

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

कांग्रेस नेता सदानंद सिंह ने कहा,बिहार में कांग्रेस को अपने दम पर खड़ा होना होगा

सिटी पोस्ट लाइव- बिहार में लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद महागठबंधन के दलों में एक दुसरे पर ठीकरा फोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है. कभी राजद के नेताओं के तरफ से बयानों का दौर जारी है. तो अब उसके साथी कांग्रेस के नेताओं के तरफ से प्रतिक्रिया आने लगी है. यह प्रतिक्रिया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह के तरफ से आया है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस को अब अपने सहारे खडा होने की जरूरत है. बैसाखी से कांग्रेस पार्टी अब बिहार में नही खड़ा हो सकती.

सुपौल में मिली हार का जिक्र करते हुए वो राजद का साथ नहीं मिलने पर बिफरे. उन्होंने कहा कि सुपौल में जो हो रहा था वो लालू-तेजस्वी सबको पता था. बिना उनकी जानकारी के ऐसा नहीं हो सकता था लेकिन बात नहीं बनी और इसका खामियाजा रंजीता रंजन को भुगतना पड़ा. सिंह ने सीट बंटवारे में गड़बड़ी को हार का बड़ा कारण बताया और कहा कि कांग्रेस को सबसे कमजोर आंका गया. हमने राजद से महागठबंधन से 14 सीटें मांगी थी हमें 11 सीटें देने का वादा किया गया लेकिन कहकर भी सिर्फ 9 ही सीटें दी गईं. हमें गठबंधन में कमियों का खामियाजा भुगतना पड़ा.

उन्होंने हार के लिए कांग्रेस पार्टी के अन्दर के अंतर्कलह को भी एक कारण बताया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अन्दर भी सर्जरी करने की जरुरत है. बता दें बिहार के 9 लोकसभा के सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ी थी. लेकिन केवल एक सीट किशनगंज की बचा सकी. जबकी उसके साथियों के खाते में कोई भी सीट हाथ नहीं लगी. बिहार में महागठबंधन की करारी हार हुई है. 40 में से 39 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की.                                                                                                                      जे.पी.चंद्रा की रिपोर्ट

                                                                                                                         

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.