City Post Live
NEWS 24x7

रांची: भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ ने कई इलाकों में की पदयात्रा

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

रांची: भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ ने कई इलाकों में की पदयात्रा

सिटी पोस्ट लाइव,  रांची: रांची संसदीय क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार संजय सेठ ने गुरुवार को चुटिया क्षेत्र के केतारी बगान, दानेश्वर नगर, ऐलेन गार्डेन स्कुल लेन, सुखदेव पुरम, स्वर्ण रेखा नगर, घाट रोड में पदयात्रा कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की लोगों से अपील की। अमर चौक नीचे चुटिया में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संजय सेठ ने कहा कि झारखंड की सभी पार्टियां अपने परिवार के अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही है। सभी नामधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बाप-बेटे की पार्टी, कांग्रेस माँ-बेटे की पार्टी, झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो )बाबूलाल मरांडी जो कहे वही सही, सिर्फ भाजपा ही कार्यकताओं की पार्टी है, जहां एक चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री, मजदूरी करने वाला राज्य का मुख्यमंत्री और पार्टी का एक अदना सा कार्यकर्ता लोकसभा का उम्मीदवार बन सकता है। बाकी सभी पार्टियां वंशवाद की राजनीति करती है। झामुमो एक ओर झारखण्ड का हितैशी बताती है, लेकिन वे भूल गये कि नरसिम्हा राव के शासन में झामुमो सुप्रीमो (शिबू सोरेन) गुरूजी ने झारखण्ड अलग राज्य को दो करोड़ रूपये में बेचने का काम किया। यही कांग्रेस गुरूजी को झारखण्ड अलग राज्य पर कितना अपमानित और प्रताड़ित किया। सेठ ने कहा कि अपने स्वार्थ के लिए कांग्रेस से झामुमो ने हाथ मिलाया। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि झारखण्ड मेरे लाश पर बनेगा, कांग्रेस भी झारखण्ड अलग राज्य के पक्षधर नहीं थी। लेकिन आज सभी अपने-अपने स्वार्थ के लिए एक साथ आ गये हैं। 

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.