City Post Live
NEWS 24x7

भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, अर्जुन ने कहा संसदीय चुनाव देश को नयी दिशा की ओर ले जायेगा

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, अर्जुन ने कहा संसदीय चुनाव देश को नयी दिशा की ओर ले जायेगा

सिटी पोस्ट लाइव, खूंटी: खूंटी(सु) सीट से भाजपा के उम्मीदवार अर्जुन मुंडा ने कहा इस वर्ष का संसदीय चुनाव देश को नयी दिशा की ओर ले जायेगा। लोकसभा का चुनाव कोई पंचायत चुनाव नहीं है। इस पर देश का भविष्य निर्भर करता है। अर्जुन मुंडा बुधवार को नेताजी चैक के पास भाजपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा उन्हें बाहरी उम्मीदवार बताये जाने पर उन्होंने कहा कि ऐसी मानसिकता रखने वालों के संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि ऐसी छोटी सोच रखने वाले देश के विकास के बारे में क्या सोचेंगे। उन्होंने कहा कि वे तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। खरसावां विधानसभा खूंटी संसदीय क्षेत्र में ही है, फिर वे कैसे बाहरी हो गये। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने काफी विकास किया। अंतरराष्ट्रीय क्षीतिज पर देश का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे बड़े लोगों के मार्गदशन में काम करें और खूंटी के माध्यम से केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास बुजुर्गों का अनुभव है, तो युवाओं की ताकत भी है। इसके बल पर हम लोकसभा चुनाव निश्चित रूप से जीतेंगे।
केंद्र व राज्य में एक सरकार से अधिक विकास: नीलकंठ सिंह मुंडा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री और खूंटी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि केंद्र और राज्य में एक ही दल की सरकार होने से अधिक तेजी से विकास होता है। उन्होंने कहा कि अभी केंद्र, राज्य नगर पर्षद से लेकर पंचायत तक भाजपा की सरकार है। इसका परिणाम है कि विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथ और शक्ति केंद्र तक पहुंचे और केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियो और भाजपा के संदेश को बतायें।
दो लोगों की हुई घर वापसी
पार्टी के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के बाद पार्टी छोड़ कर गये दो लोगों की घर वापसी हुई। नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मदीराय मुंडा और उपाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा को माला पहना कर पार्टी प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने उनका भाजपा में स्वागत किया।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.