City Post Live
NEWS 24x7

बेगूसराय में अश्विनी चौबे ने कहा-‘देशद्रोही है ‘कन्हैया’, लालू पर भी साधा निशाना

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

बेगूसराय में अश्विनी चौबे ने कहा-‘देशद्रोही है ‘कन्हैया’, लालू पर भी साधा निशाना

सिटी पोस्ट लाइवः बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चैबे भागलपुर जाने के दौरान बेगूसराय में रुके। बेगूसराय में पत्रकारों से बात करते हुए अश्विनी चैबे ने कन्हैया कुमार और लालू यादव पर जमकर हमला बोला। श्री चैबे ने कहा कि कन्हैया जैसे बेगूसराय में कितने आएंगे, यह नकली कन्हैया है और देश को डुबाने वाला कन्हैया है। देश इसे क्या कहता है इससे पता नहीं है। देशद्रोह के पंक्ति में कन्हैया खड़ा है और यह कहते हैं कि मोदी की नैया डूबी हुई है यह अपनी नईया बचाये।

आज देश को सुरक्षा और राष्ट्रभक्त चाहिए, देशद्रोही नहीं देशभक्त चाहिए। श्री चैबे ने लालू प्रसाद को जमानत नहीं मिलने के सवाल पर कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में जेल में जीवन भर रहने वाले हैं। गरीब जनता की गाढ़ी कमाई को इन्होंने लूटा है, दर्जनों केस दर्ज हैं राजनीति से सन्यास धारण कर जीवन भर जेल में राम नाम का माला जपें ताकि इन्हें मोक्ष मिल जाए।

बेगूसराय से सुमित कुमार की रिपोर्ट

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.