City Post Live
NEWS 24x7

मोदी और शाह के कुशल नेतृत्व में पार्टी आगे बढ़ी, धनबाद से हैट्रिक लगाएंगे : पीएन सिंह

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

मोदी और शाह के कुशल नेतृत्व में पार्टी आगे बढ़ी, धनबाद से हैट्रिक लगाएंगे : पीएन सिंह

सिटी पोस्ट लाइव, धनबाद: भाजपा धनबाद जिलाध्यक्ष से संसद तक का सफर तय करने वाले टिकट मिलने के बाद पीएन सिंह भाजपा की शक्ति और विपक्ष की कमजोर भूमिका को लेकर हैट्रिक जड़ने की जुगत भिड़ गए हैं। रविवार को पत्रकारों से बातचीत में सांसद पीएन सिंह ने कहा कि केंद्र की नीति नरेंद्र मोदी और अमित शाह के कुशल नेतृत्व में देश के साथ ही भाजपा भी आगे बढ़ी है। धनबाद में भाजपा की स्थिति काफी मजबूत है। वहां से इस बार हैट्रिक लगाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों की संख्या बढ़ी है। इससे संगठन की ताकत बढ़ी है। उन्होंने आगे कहा कि विगत 2014 के लोकसभा चुनाव के समय सिर्फ झरिया से ही भाजपा के विधायक थे, लेकिन अब धनबाद, झरिया, सिंदरी, बोकारो, चंदनकियारी से भाजपा भी के ही विधायक हैं। निरसा से भी भाजपा प्रत्याशी कुछ वोटों से हारे थे। यानि लाल झंडा के दुर्ग में भी भाजपा की शक्ति बढ़ी है। इसके अलावा धनबाद मेयर, चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जिला परिषद के अध्यक्ष भी भाजपा के हैं। सांसद सिंह ने आगे कहा कांग्रेस में स्थिति ठीक नहीं है। लोकसभा टिकट के जितने भी दावेदार हैं, वह कभी जनता के बीच नहीं रहे हैं। उन्होंने मुलभूत समस्याओं को लेकर कभी विपक्ष की भूमिका नहीं निभायी।कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव हारते गए और जनता के बीच से गायब होते गए। कांग्रेस को वोट देने वाले ढाई लाख वोटर हमेशा खुद को ठगा महसूस करते रहे। 

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.