City Post Live
NEWS 24x7

राफेल को लेकर कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा का प्रदर्शन

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

#citypostlive दरभंगा : राफेल सौदा को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच राड़ अब दिलचस्प मोर ले किया है। पहले कांग्रेस इस मुद्दे पर प्रदर्शन करती थी और अब भाजपा इस मुद्दे पर सड़क पर उतरी है। भाजपा ने पहले प्रेस कांफ्रेन्स के माध्यम से अपना पक्ष रखा और आज जिला भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन किया। भाजपाइयों ने आरोप लगाया गया है कि माननीय उच्चतम नयायालय के निर्णय के बाद भी कांग्रेस अध्यक्ष अनर्गल प्रलापकर देश को गुमराह कर रही है। प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा ने राहुल गांधी से माफी मांगने की बात कही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस राष्टÑ सुरक्षा को अपने आय का श्रोत बनाते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर किया। वहीं कांग्रेस ने नकारात्मकता से देश की जनता को राफेल पर गुमराह किया है और राजनीतिक रोटियां सेकी है। कार्यक्रम को दरभंगा लोक सभा प्रभारी रामकुमार झा, जिलाध्यक्ष हरी सहनी ने भी अपने उद्बोधन में कांग्रेस अध्यक्ष से माफी की मांग की है। प्रदर्शन में पूर्व विधान पार्षद मिश्रीलाल यादव, लोकसभा पालक डॉ. रंगनाथ ठाकुर, शिवजी प्रसाद यादव, संजीव साह, सुजित मल्लिक, डॉ. रामचं्रद प्रसाद, विजय चौधरी, प्रदीप ठाकुर, अमित झा, संतोष पासवान, मनीष जायसवाल, मुकुंद चौधरी, अमलेश झा, पारसनाथ चौधरी, राजू तिवारी, ज्योति कृष्ण झा लवली, मणिकांत मिश्र, विवेकानंद पासवान, शिवनारायण शर्मा, तनवीर हसन, गणेश महथा, कृष्ण भगवान झा, मनीष खट्टीक, समित झा, संजीव गुप्ता, राज उदित चौधरी, आशुतोष झा, गुड्डू चौधरी, कृष्ण मोहन चौधरी, रंजीत चौधरी, जयकिशुन राउत, रतन कुमार, दीपक दास, अनिल पासवान, महेश साह, मिंकु कुमार यादव, घनश्याम झा, अशेश्वर पासवान, रामाज्ञा चौधरी, रामनाथ महासेठ, सज्जन कुमार ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.