City Post Live
NEWS 24x7

हेमंत की यात्रा विवादास्पद, आपस में लड़ रहे विधायक और जिलाध्यक्ष : वर्णवाल

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

हेमंत की यात्रा विवादास्पद, आपस में लड़ रहे विधायक और जिलाध्यक्ष : वर्णवाल

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की यात्रा बिल्कुल असफल साबित हो रही है। इसके साथ ही यह जनता को बेवकूफ बनाओ और विवादास्पद यात्रा के रूप में चर्चित हो रही है। उन्होंने कहा कि कोल्हान यात्रा के दौरान उनके दल के विधायक और जिलाध्यक्ष में इतनी लड़ाई हुई कि मामला थाने में जाकर सुलझा। शुक्रवार को वे राजधानी रांची के भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बात कर रहे थे। वर्णवाल ने कहा कि दक्षिणी छोटानागपुर की यात्रा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गुमला पपर झामुमो की मुख्य टीम इंतजार करती रह गयी और दूसरी फेक टीम हेमंत सोरेन को लेकर चली गयी। ऐसी यात्रा तभी होती है जब पार्टी निराश, हताश और कार्यकर्ता बदहवास होते हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के पास न तो कार्यकर्ता है और न ही जनता।

मुख्यमंत्री रहते हुए जनता ने पिता को तमाड़ और पुत्र को दुमका से हराया था
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि झारखंड में इतिहास बनाने का रिकॉर्ड झारखंड मुक्ति मोर्चा में रहा है। मुख्यमंत्री रहते पिता और पुत्र दोनों को जनता ने हराने का काम किया। पिता को तमाड़ और पुत्र को दुमका की जनता ने हार का मजा चखाया। यह भी देश के इतिहास में शामिल हो गया।

कांग्रेस ने समय-समय पर शिबू सोरेन को धोखा दिया, फिर भी नहीं संभले
वर्णवाल ने यह भी कहा कि जो कांग्रेस पार्टी ने शिबू सोरेन को समय-समय पर धोखा दिया। फंसाया। तमाड़ में हराया। इसके बावजूद वे नहीं संभले। कांग्रेस पार्टी आज हेमंत सोरेन को अच्छा लगने लगी है। यह हेमंत सोरेन की एक विचित्र सोच को दर्शाता है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.