City Post Live
NEWS 24x7

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया नमन

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया नमन

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर बुधवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस मौके पर उन्हें नमन किया। कांग्रेस भवन में इन्दिरा गांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती मनायी गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल दोनों विभूतियों के योगदान व बलिदान को देश कभी नहीं भूल सकता है। शाहदेव ने कहा कि इंदिरा गांधी ने भारत का नाम विश्व में रोशन किया और भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण कार्य किया। इन्दिरा ने देश की एकता और अखण्डता के लिए अपनी कुर्बानी दी। उन्होंने कहा कि स्व पटेल का नेतृत्व विशाल था। उनके दृढ़ निश्चय के कारण ही उन्हें लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है। उन्होंने देश की एकता और अखण्डता को अछुण्य बनाये रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के कार्यकाल में बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया, मजदूरों के हित में व्यापक कार्य भी देश के प्रगति में किसानों को सर्वोपरि रखा गया। गांधी ने भारत की छवि को पूरे विश्व में निखारने का कार्य किया है। स्वतंत्र भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इन्दिरा प्रियदर्शीनी गांधी थी, जिन्होंने विकासशील देशों को एकजुट कर तीसरी शक्ति के रूप में दुनिया के पटल पर पेश किया। यह उनके अद्भूत क्षमता से ही संभंव था। उन्होंने कहा कि स्व गांधी के प्रधानमंत्रीत्व काल में 1974 के पोखरन विस्फोट के बाद परमाणु शक्ति सम्पन्न देश बना। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक देवदत साहू, डॉ जयप्रकाश गुप्ता, राजीव रंजन प्रसाद, आलोक कुमार दूबे, डॉ राजेश गुप्ता, डॉ विनोद सिंह, ज्योति सिंह मथारू, नेली नाथन, अमिताभ रंजन, संजय पांडे, मणिशंकर तिवारी, विनय सिन्हा दीपू आदि शामिल हुए।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.