City Post Live
NEWS 24x7

रसोइया-संयोजिकाओं का सड़क पर प्रदर्शन, यातायात व्यवस्था डगमगाई

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

रसोइया-संयोजिकाओं का सड़क पर प्रदर्शन, यातायात व्यवस्था डगमगाई
सिटी पोस्ट लाइव, रांची : झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया, संयोजिका संघ के बैनर तले रसोईया संयोजिकाओं ने सोमवार को एक बार फिर राजधानी रांची में सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के कारण शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी। सभी प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद उनसभी ने सड़क जाम को हटा लिया और राजभवन के समक्ष प्रदर्शन जारी है। झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया, संयोजिका संघ के बैनर तले प्रदर्शन के दौरान राज्यभर के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में रसोईया-संयोजिका राजधानी रांची पहुंची है। प्रदर्शन कर रही कार्यकर्त्ताओं ने हाथों में लाठी-डंडा, तीर-धनुष खाना बनाने की सामग्री कलछूल, झझरा सहित अन्य पारंपरिक हथियारों को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया।  राजभवन के सामने पूर्व से प्रदर्शन कर रही रसोईया-सयोजिका रातू रोड के न्यू मार्केट चौक को जाम करने जा रही थी कि किशोरी यादव चौक के पास पुलिसकर्मियों ने सभी को रोक दिया।उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया गया।महिला और पुरुष बल के जवानों ने पूरी तरह से उन्हें घेर कर रखा, ताकि रसोईया संयोजिका न्यू मार्केट चौक की ओर न बढ़ जाए।इसके पूर्व भी सभी सड़क पर उतरकर रांची के विभिन्न चौक को जाम कर दिया था।साथी ही मंत्रियों के आवास का दरवाजा खटखटाया था और प्रदर्शन किया था इसके पूर्व वे सभी मुख्यमंत्री आवास घेराव की योजना बनाई थी जिसे पुलिसकर्मियों ने उन पर लाठीचार्ज कर घेराव कार्यक्रम को विफल कर दिया था।लाठीचार्ज की घटना में कई घायल हुई थी इसके बाद से ही इस बार के आंदोलन में वे सभी पारंपरिक हथियारों को लेकर सड़क पर उतरी हैं, ताकि प्रशासन से कड़ा मुकाबला कर सके। इनका कहना है कि जब तक उनकी मांग पर सरकार विचार नहीं करती है और मांगें पूरी नहीं होती है तब तक वे सभी यहीं पर प्रदर्शन करती रहेंगी चाहे उसके लिए कुछ भी करना पड़ जाए आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।
इससे पहले रातू रोड को झारखंड प्रदेश रसोईया और संयोजिका संघ ने जाम कर दिया है। सभी महिलाएं अपनी मांगों के समर्थन में किशोरी सिंह यादव चौक पर बैठ गयी। वे सभी “सरकार मुर्दाबाद, हमारी मांगे पूरी करो, अपना अधिकार लेकर रहेंगे, अब ना सहेंगे अत्याचार” आदि नारों के साथ सड़क पर प्रदर्शन कर रही थी। दूसरी ओर प्रदेश की आंगनवाड़ी सेविकाओं ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दोपहर 12ः00 बजे सभी सेविका और सहायिकाएं मोरहाबादी के गांधी प्रतिमा के पास एकत्रित हुई और जुलूस की शक्ल में सीएम आवास घेरने निकलेंगीं।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.