City Post Live
NEWS 24x7

दशहरा हमें सामाजिक समरता का संदेश देता है : रघुवर दास

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

दशहरा हमें सामाजिक समरता का संदेश देता है : रघुवर दास

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि दशहरा हमें सामाजिक समरता का संदेश देता है। आज देश विरोधी शक्तियां सक्रिय हो रही है। जरूरत है उन्हें रोकने की। तभी हम समरस समाज की स्थापना कर सकेंगे। हमारी सरकार आदर्श समाज और राज्य की स्थापना करने की दिशा में काम कर रही है। उक्त बातें उन्होंने मोरहाबादी मैदान रावण दहन कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि यह हमारी प्राचीन परंपरा है। आज के दिन असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत को मनाते हैं। इस तरह के आयोजनों से हम अपनी आनेवाली पीढ़ी को अपनी परंपरा और संस्कृति से परिचित कराते हैं। अरगोड़ा मैदान स्थित रावण दहन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज महत्वपूर्ण दिन है। यह दिन हमें सत्य और न्याय का संदेश देता है। हमारी सरकार भी इसी दिशा में काम कर रही है। झारखंड को हमें आदर्श राज्य बनाना है। हम दिन रात झारखंड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने का काम कर रहे हैं। उन्ह‍ोंने अरगोड़ा क्षेत्र की समस्या के समाधान का जिक्र करते हुए कहा कि यहां सड़क चौड़ीकरण या फ्लाईओवर बनाया जायेगा।कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, विधायक नवीन जायसवाल, रांची की मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, डीजीपी डीके पांडेय समेत बड़ी संख्या में गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.