City Post Live
NEWS 24x7

दिल्ली भाजपा की कार्यकारिणी बैठक में साथ दिखे मनोज तिवारी और विजय गोयल

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : दिल्ली भाजपा की कार्यकारिणी बैठक में साथ दिखे मनोज तिवारी और विजय गोयल …भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश की कार्यकारिणी बैठक कल 22 सितंबर को दिल्ली के आंबेडकर अंतराष्ट्रीय केंद्र में समाप्त हुआ। दो दिवसीय इस बैठक में पार्टी ने आने वाले चुनावी चुनौतियों पर मंथन किया गया। इस बैठक के दूसरे दिन बहुत ही रोचक तस्वीर निकल कर सामने आई। इस तस्वीर में दिल्ली भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल साथ नज़र आए। वैसे तो ये दोनों नेता एक ही पार्टी के हैं तो एक मंच पर एक साथ होना कोई आश्चर्यजनक नहीं है। लेकिन तिवारी और गोयल सिर्फ एक मंच पर ही नहीं थे बल्कि जब मनोज तिवारी ने दीप प्रज्वलन किया तब विजय गोयल साथ थे और ताली बजाकर उनका अभिवादन किया। आप तस्वीरों देख सकते हैं कि गोयल किस तरह मनोज तिवारी का अभिवादन कर रहें हैं।

गौरतलब है कि मनोज तिवारी और विजय गोयल के बिच लगातार शीतयुद्ध चलता रहता। उन दोनों के बीच का मन मुटाव किसी से छुपा नहीं है। एक ज़माने एक दूसरे को दोस्त कहने वाले ये आज एक दूसरे को निचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। मनोज तिवारी कई बार गोयल के खिलाफ खुलेआम मोर्चा खोल चुकें हैं। जिस तरीके से भाजपा ने , विधान सभा चुनाव में 70 में से 67 जितने वाली आम आदमी पार्टी को निगम चुनाव में धूल चटाया उसमें तिवारी फैक्टर का अहम योगदान था। इसके बाद से भाजपा में तिवारी का कद बढ़ गया। इस चुनाव के बाद सवाल ये भी उठने लगा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में क्या मनोज तिवारी मुख्यमंत्री पद के सही दावेदार होंगे।तिवारी के बढ़ते कद कहीं न कहीं गोयल के गले नहीं उतरता और दोनों नेता एक दूसरे को निचा दिखाने में लगे रहते हैं।

तिवारी और गोयल की लड़ाई तब सामने आई जब निगम चुनाव जितने के तुरंत बाद जब विजय गोयल ने 16 मई को नव निर्वाचित पार्षदों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया। मनोज तिवारी ने सम्मान समारोह में ख़ुद आने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं संगठन का प्रोग्राम न होने की बात कहकर पार्षदों को भी समारोह में भाग न लेने का फरमान जारी कर दिया।त्रों के अनुसार, पहले मनोज तिवारी को बताया गया था कि प्रोग्राम नेहरू युवा केंद्र का है इसलिए उन्होंने हामी भर दी थी लेकिन जब उन्हें पता चला कि विजय गोयल पार्षदों को सम्मानित करेंगे तो उन्होंने प्रोग्राम में भाग लेने से इनकार कर दिया।

रिपोर्ट : दिल्ली ,आशुतोष झा

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.