सिटी पोस्ट लाइव, एक्सक्लूसिव : बिहार का ऐसा गांव जंहा 500 से 1000 बंदरो के आतंक से लोग अब गांव छोड़ने की बात कह रहे है।यह मामला देखने को मिला है सूबे के सुपौल जिले के सरायगढ़ इलाके में जंहा बीते 5 साल से यंहा के लोग बंदरो के भय से त्राहिमाम कर रहे हैं। यहां के लोग खेतों में फसल तक नहीं लगा पा रहे हैं। बंदरो के झुंड खाने के लिए इधर- उधर भागते दिखाई देते हैं। ऐसा वो लगातार करते है जब उन्हें भोजन नहीं मिलता है। बन्दर का झुंड सरायगढ़ इलाके में इसी तरह प्रत्येक दिन-रात कोहराम मचाता रहता है जिससे यहां रहने वाले महिलाएं, बच्चे, पुरुष और तमाम लोग परेशान रहते हैं। ग्रामीण का कहते हैं की वो बंदर के खौफ से खौफजदा हैं। जब मन हुआ बंदरो की फौज घर में घुसकर बनाये जा रहे भोजन को लूटकर चले जाते हैं, तो कभी खाने के दौरान परेशान करते हैं।
इधर इस बन्दर की वजह से खेतों में लगी फसलें भी बर्बाद हो जाती हैं। विगत 5 साल से हलकान- परेशान किसान बाजार से खाद्यान और सब्जी लाकर खाते हैं। बन्दर से वो तंग आकर इलाके के लोग अब गांव को छोड़ने का मन बना रहे हैं। अब जब खेतों में बन्दर कोई फसल उगने नहीं देंगे, खाना लेकर भाग जाएंगे या खाना बनाने नहीं देंगे। यही नहीं सुख रहे कपड़े को लेकर भाग जाएंगे। घर का जमा अनाज बर्बाद करेंगे तो आखिर में वे क्या करेंगे? ये बन्दर बच्चे सहित सभी पर हमले भी करते हैं। गाँव के लोगों ने अपनी परेशानी जिला से लेकर राज्य मुख्यालय और सरकार तक पहुंचाई है लेकिन कोई भी तारणहार अभीतक उनतक नहीं पहुंचा है। हम चाहेंगे कि हमारी इस खबर का असर हो और सरकार कोई ऐसा ठोस कदम उठाए, जिससे इनकी समस्या का समाधान हो जाये और ये गायों छोड़कर कहीं नहीं जाएं।
सुपौल से पीटीएन मीडिया न्यूज ग्रुप के सीनियर एडिटर मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट
Comments are closed.