City Post Live
NEWS 24x7

जदयू जिला कार्यकारिणी के सदस्य अशोक महतो के निधन पर सीएम ने शोक व्यक्त किया

अशोक महतो की लैंड स्लाईड की चपेट में आने से मौत

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

जदयू जिला कार्यकारिणी के सदस्य अशोक महतो के निधन पर सीएम ने शोक व्यक्त किया

सिटी पोस्ट लाइव : अमरनाथ यात्रा पर गए बाढ़ अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता एवं जदयू जिला कार्यकारिणी के सदस्य अशोक महतो का निधन हो गया. निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त की है. सीएम नीतीश ने कहा कि अशोक महतो के निधन से वे व्यक्तिगत तौर पर मर्माहत हैं और उनके निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है. मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

अमरनाथ यात्रा के क्रम में भूस्खलन के चपेट में आने से अशोक महतो की मृत्यु हो गयी है. मोकामा प्रखण्ड के रामपुर डुमरा गांव के निवासी अशोक महतो जदयू के साथ स्थापना काल से ही जुड़े थे. मृत्यु पर संवेदना व्यक्त करते हुए जदयू प्रवक्ता सह विधान पार्षद नीरज ने कहा कि स्वर्गीय अशोक महतो अत्यंत गरीब पारिवारिक पृष्ठ्भूमि के वावजूद समता पार्टी से ही जद(यू) के राजनीतिक सफर के ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्त्ता थे.

 

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.