City Post Live
NEWS 24x7

रायबरेली में दबंगों ने दलित छात्र की पिटाई कर अपने पैर चटवाए।

Six gangsters thrashed a 10th class Dalit student with a belt and a power cable. Not only this, he also got his feet licked from him.

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट LIVE – कहने को तो भारत लोकतांत्रित देश है भारत का सविंधान सबके लिए एक सामान है। लेकिन रायबरेली से एक मानवता को शर्मसार करने वला एक मामला सामने आया है।  यहां पर छह दबंगों ने 10वीं के दलित छात्र की बेल्ट और बिजली केबल से खूब पिटाई की। इतना ही नहीं उससे अपने पैर भी चटवाए। दबंगों ने कहा कि हमें पहचानते नहीं हो क्या? साथ ही गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्द भी कहे।

ये घटना बीते शुक्रवार की है, लेकिन रविवार को वीडियो सामने आने पर हरकत में आई पुलिस ने छह आरोपियों काे गिरफ्तार कर लिया है।
जगतपुर कस्बे की रहने वाली महिला मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करती है। 10 साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। वह यहां पर अपने बेटे के साथ रहती है। दलित महिला का बेटा कक्षा-10 में पढ़ता है। बताया जा रहा है कि उसकी मां ने दबंगों के खेतों पर मजदूरी की थी। किशोर मजदूरी के पैसे मांग रहा था। दबंग को ये बात नागवार गुजरी।

शुक्रवार को दबंग उसे घुमाने के बहाने बाग में लेकर गए। यहां पर दबंगों ने उसकी जमकर पिटाई की, उससे पैर चटवाए। इसके बाद किशोर को खून से लथपथ छोड़कर फरार हो गए। कुछ देर बाद क्षेत्रीय लोग उधर से गुजरे, तो उन्होंने मामले की सूचना किशोर की मां को दी। किशोर की मां ने छह आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्राधिकारी डलमऊ अशोक सिंह ने बताया कि तालिबानी सजा देने वाले आरोपी ऋतिक सिंह, शिवम मौर्य, विकास हरिजन, अभिषेक, महेंद्र प्रजापति, उत्तम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें दो आरोपी नाबालिग हैं। उनको बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है। अन्य चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.