City Post Live
NEWS 24x7

औरंगाबाद में भतीजे ने की चाची की हत्या ,जमीनी विवाद को लेकर.

On Tuesday morning in Aurangabad, the nephew attacked his own aunt with a sharp weapon over a land dispute.

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

औरंगाबाद से रिश्ते को शर्मसार करने वाली करने वाली घटना सामने आयी आयी है। सम्पति के लालची भतीजे ने की चाची की हत्या औरंगाबाद में मंगलवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर भतीजे ने अपनी ही चाची पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

औरंगाबाद में भतीजे ने चाची की कर दी हत्या। - Dainik Bhaskar

 

जहां महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वहीं, इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। घटना देव थाना क्षेत्र के नरची गांव की है। मृतका 40 वर्शीय शोभा देवी उसी गांव निवासी बलिन्द्र यादव की पत्नी थी। घटना के बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया।

 

 

महिला शोभा देवी मंगलवार की सुबह जानवर चराने बधार जा रही थी। जैसे ही वह गांव से थोड़ी दूर निकली की उसका भतीजा गया कुमार पीछे से हमला बोल दिया। पहले जमकर उसके साथ मारपीट किया और फिर सावल गोद दिया।जिसके कारण महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए देव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहां इलाज के दौरान ही महिला की मौत हो गई।

 

रात में भी विवाद को लेकर हुई थी मारपीट

जख्मी महिला के परिजनों ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर कई दिनों से झगड़ा चल रहा है। सोमवार की रात में भी मारपीट की घटना को अंजाम आरोपियों ने दिया था। जिसमें उसके परिवार के मुसाफिर यादव जख्मी हो गए थे। रात में ही जान से मारने की धमकी दी थी। फिर मंगलवार की सुबह उसने हत्या कर दिया। इस संबंध में देव थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.