City Post Live
NEWS 24x7

एलपीएन शाहदेव का विचार हमेशा हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देते रहेंगे : सुदेश महतो

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

रांची:  झारखंड के प्रथम मूलवासी उच्च न्यायालय न्यायाधीश जस्टिस एलपीएन शाहदेव न्यायविद होने के साथ-साथ झारखंड आन्दोलन के प्रणेता भी थे। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को झारखण्ड आंदोलन से जोड़ने का कार्य किया। यह बातें आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और विधायक सुदेश कुमार महतो ने सोमवार को उनके दसवीं पुण्यतिथि पर कही।

उन्होंने कहा कि न्यायाधीश होने के बावजूद जस्टिस शाहदेव ने आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभायी। उनका व्यक्तित्व एवं विचार हमेशा हमें आगे बढ़ने और एक सशक्त तथा समृद्ध झारखंड के निर्माण के लिए प्रेरणा देते रहेंगे। उनके आदर्शों को सहेजने की जिम्मेदारी हम सभी की है। झारखंड आंदोलनकारियों के सपनों के झारखंड को आकार देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.