सिटी पोस्ट लाइव, पाकुड़: आजसू पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष आलोक जाॅय पाॅल सहित जिला कार्यकारिणी के सभी 25 पदाधिकारियों और सदस्यों ने रविवार को व्यक्तिगत कारणों के हवाले से अपने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। साथ ही पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो को इस्तीफे की सूचना भेज दी। इस्तीफा देने वालों में कार्यकारी जिलाध्यक्ष पाॅल के अलावा केंद्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मंजुला हांसदा, केंद्रीय समिति सदस्य मोफीज अंसारी आदि प्रमुख हैं। उनके अलावा जिला व प्रखंडों के सभी प्रमुख पार्टी पदाधिकारी शामिल हैं।
इस संबंध में आलोक जाॅय पाॅल ने बताया कि चूँकि कार्यकाल पूरा हो गया है। पार्टी नए सिरे से जिला से लेकर उपर तक की सभी समितियों व मंच मोर्चा का पुनर्गठन करेगी। जिसके पूर्व अब तक पदों पर रहे लोगों को पद मुक्त करेगी। इसलिए हमलोगों ने सर्वसम्मति से व्यक्तिगत कारणों के हवाले से अपने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।
Comments are closed.