City Post Live
NEWS 24x7

हेमन्त सरकार में प्रदेश की स्थिति भयावह हो चुकी है : दीपक प्रकाश

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने छह दिवसीय प्रवास के दौरान सोमवार को हजारीबाग में कार्यकर्ता सम्मेलन में हेमन्त सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार में प्रदेश की स्थिति भयावह हो चुकी है। प्रदेश विनाश के रास्ते आगे बढ़ रहा है। प्रदेश जंगल राज की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में इस सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज करना होगा। उस दौरान उन्होंने 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को वैक्सीनेशन अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

दीपक प्रकाश ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को तीन सूत्र दिए। पहले सूत्र के तहत उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। ऐसे में उज्ज्वला योजना, पीडीएस के तहत 80 करोड़ गरीब लोगों को राशन समेत अनेक योजनाओं की जानकारी जनता के बीच पहुंचाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए सत्ता सेवा का भाव है। वहीं दूसरी सूत्र स्वरूप उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है। वहीं तीसरे सूत्र के रूप में कहा कि हेमन्त सरकार में प्रदेश की स्थिति भयावह हो चुकी है। प्रदेश विनाश के रास्ते आगे बढ़ रहा है। प्रदेश जंगल राज की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में इस सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज करें।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हेमन्त सरकार 21 महीने में भारत का सबसे निकम्मी सरकार बन गई है। 21 महीने में महिलाओं के प्रति अपराध एवं हत्या में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाकर सत्ता में आई हेमन्त सरकार के खिलाफ जनता के बीच जाना है। झूठे वादे कर सत्ता में आई हेमन्त सरकार की पोल खुल गयी है।

 

2021 नियुक्ति वर्ष का वादा, बेरोजगारी भत्ता, पांच लाख बेरोजगारों को रोजगार देने के वादे कर सत्ता में आई किन्तु काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है। यह सरकार नई नियुक्ति तो नहीं कर पाई उल्टा सहायक पुलिसकर्मियों की नौकरी छिनने का कार्य कर रही है। हेमन्त सरकार के संरक्षण में खनिज संपदा की लूट मची है। परिवारवाद को आगे बढ़ाने वाली कांग्रेस, झामुमो और राजद की सरकार में लूट मची है। नियोजन नीति के तहत भाषायी विवाद पैदा किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि वे इस सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज करें। स्थानीय मुद्दों पर संघर्ष को आगे बढ़ाएं।

 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव जल्द हो, इसके लिए भाजपा ने संघर्ष किया। भाजपा के संघर्ष से झुककर सरकार को पंचायत चुनाव का फैसला लेना पड़ा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जिले के सभी जिला परिषद सीट पर जीत सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध हो कर चुनाव की तैयारी करें। पंचायत चुनाव में भाजपा आपसी सहमति बनाकर चुनाव लड़ेगी।

 

इससे पूर्व नगर भवन में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की फोटो पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रकाश के हजारीबाग प्रवास के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। मांडू में विधायक जेपी पटेल के नेतृत्व में फूल माला के साथ स्वागत किया गया।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.