City Post Live
NEWS 24x7

आशीर्वाद यात्रा के तहत 8 जुलाई को बेगूसराय पहुंचेंगे चिराग पासवान, भव्य स्वागत का आयोजन

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव : बेगूसराय में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आशीर्वाद यात्रा के तहत 8 जुलाई को पहुंचेंगे। लोजपा में टूट के बाद चिराग पासवान 5 जुलाई से बिहार में आशीर्वाद यात्रा निकाली है जो 8 जुलाई को बेगूसराय पहुंचेगी। बेगूसराय में लोजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र विवेक ने बताया कि जिले के सीमा बछवाड़ा में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा जिसके बाद वह जीरोमाइल पहुंचेंगे और राष्ट्र कवि दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद जिला मुख्यालय पहुंचे।

परिसदन में लोजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान प्रवक्ता ने कहा कि लोजपा के 5 सांसदों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। लोजपा के संविधान के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान है। कुछ लोगों ने स्वघोषित राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं जबकि कार्यकारिणी के 95% सदस्य चिराग पासवान के बैठक में उपस्थित थे जो मीडिया के सामने भी थे इसलिए चिराग पासवान लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष है इसमें किसी को संदेह नहीं होनी चाहिए। चिराग पासवान के आशीर्वाद यात्रा की पूरी तैयारी कर ली गई है।

बेगूसराय से सुमित कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.