City Post Live
NEWS 24x7

बेगूसराय : बेख़ौफ़ अपराधियों ने युवक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव: बेगूसराय में बाइक सवार एक व्यक्ति को बेखौफ दो बाइक पर सवार बदमाशों ने लूट के प्रयास के दौरान गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. यह पूरी घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के जानीपुर ढ़ाला की है. बताया जाता है कि लाखो थाना क्षेत्र के धबौली गांव निवासी अरूण सिंह अपने भतीजे कुंदन कुमार के साथ सबदलपुर गांव रिश्तेदार के यहां गए थे. वहां से अपने पोते के छठी का भोज खाकर घर लौट रहे थे.

लौटने के दौरान जानीपुर ढ़ाला पर बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया. जब यह नहीं रुके तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी. इस फायरिंग में अरूण सिंह के सीने के पास एक गोली लगी है. गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए बेगूसराय शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां, उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना पर साहेबपुर कमाल थाना पुलिस बदमाशों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है.

                                                                                                                                       बेगूसराय से जीवेश तरुण की रिपोर्ट

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.