City Post Live
NEWS 24x7

बेगूसराय : आपसी विवाद में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर की हत्या

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव: बेगूसराय में आज अपराधियों ने आपसी विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना सदर अनुमंडल क्षेत्र के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित रजौरा जिनेदपुर गांव की है. मृतक की पहचान जीनेदपुर निवासी अरुण मिश्र के पुत्र कन्हैया कुमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि, कन्हैया कुमार का गांव के ही कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के साथ झड़प हुई थी जिसके बाद उन लोगों ने मौका देखकर आज कन्हैया कुमार को गोली मार दी.

घटना की सूचना मिलने के बाद सिकंदरपुर के मुखिया प्रतिनिधि मृत्युंजय राय मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में बाइक से ही कन्हैया कुमार को सदर अस्पताल लेकर आए. लेकिन, यहां पर डॉक्टरों ने कन्हैया कुमार को मृत घोषित कर दिया. फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही अपराधियों की शिनाख्त सहित आगे की छानबीन में जुट गई है.

                                                                                                                               बेगूसराय से जीवेश तरुण की रिपोर्ट

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.