City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में कोरोना के 5973 नए केस, 5293 हुए ठीक

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह लागू करने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आयी है। हालांकि मौत का आंकड़ा भयावह है। शनिवार को पिछले 24 घंटों में 5 हजार, 973 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज  मिले हैं। वैसे इस दौरान  5 हजार, 293 मरीज ठीक हुए है। राज्य में कोरोना से 136 मरीजों की मौत हो गई। झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान  मृतकों में रांची से 38, बोकारो से आठ, चतरा से दो, देवघर से पांच,धनबाद से नौ, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 26 और गढ़वा से दो मरीज शामिल हैं।  गिरिडीह से 10, गुमला से तीन, हजारीबाग से तीन , खूंटी से दो, कोडरमा से पांच, लातेहार से तीन और  लोहरदगा से भी दो मरीजों के मरने की जानकारी मिली है। इसी तरह मरने वोगों में पलामू से तीन, रामगढ़ से तीन , साहेबगंज से एक, सरायकेला से तीन, सिमडेगा के चार और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा )से तीन मरीज शामिल है।
स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 970 नए कोरोना मरीज मिले हैं। बोकारो से 745,चतरा से44 ,देवघर से 67,धनबाद से 196 और दुमका से 46 मरीज मिले हैं। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से 968,गढ़वा से83, गिरिडीह से 220 , गोड्डा से 73,गुमला से 159 ,हजारीबाग से 317 और,जामताड़ा से 100 मरीजों की पहचान हुई। खूंटी से 192,कोडरमा से 322 ,लातेहार से 157,लोहरदगा से 105,पाकुड़ से110, पलामू से 197,रामगढ़ से 270 ,साहेबगंज से 52नए मरीज पाए गए। इसी तरह,सरायकेला से123 , सिमडेगा से 130और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 327 मरीज मिले है।
 राज्य में  कोविड-19 के कुल मरीजों की संख्या अब 2 लाख, 76 हजार, 062हो गया हैं। इनमें 61 हजार, 177 सक्रिय केस हैं। जबकि 2 लाख,11 हजार, 270 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 3 हजार, 615 मरीजॆं की  कोरोना से मौत हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 76.52 प्रतिशत है। अकले राजधानी रांची में कोरोना से  38 लोगों की मौत हुई है।  राजधानी में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 970 नए केस मिले हैं। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 19 हजार,089 हैं। 987 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 75 हजार,190पॉजिटिव केस आए हैं, जिसमें 55 हजार,161 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.