City Post Live
NEWS 24x7

झारखंडः कोरोना के 5961 नए केस, 145 की मौत

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में हर दिन कोरोना संक्रमितों और मौत का आंकड़ा भयावह होता जा रहा है। पिछले चौबीस घंटे में शुक्रवार को 5961 कोरोना पॉजिटिव के नए केस मिले हैं। कोरोना से पिछले 24 घंटे में 4755 मरीज ठीक हुए हैं।
कोरोना से 145 मरीजों की मौत
राज्य में कोरोना से 145 मरीज की मौत हुई है। मृतकों में रांची से 59, बोकारो से सात, देवघर से एक, धनबाद से 11, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 12, गिरिडीह से तीन, गोड्डा से तीन , गुमला से एक, हजारीबाग से आठ, जामताड़ा से एक, खूंटी से सात, कोडरमा से पांच, लातेहार से एक, लोहरदगा से एक, पलामू से दो, रामगढ़ से 13, साहेबगंज से दो, सरायकेला से चार और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा ) से चार मरीज शामिल है।
किस जिले से कितने केस मिले
स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 1539,बोकारो से 320,चतरा से 68, देवघर से 251,धनबाद से 129, दुमका से 60, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 890, गढ़वा से140 ,गिरिडीह से162 , गोड्डा से 98, गुमला से 150, हजारीबाग से 413, जामताड़ा से 93, खूंटी से 199, कोडरमा से 173, लातेहार से 167, लोहरदगा से 130, पाकुड़ से दो, पलामू से 192, रामगढ़ से222 353, साहेबगंज से 43, सरायकेला से 144 , सिमडेगा से 129 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 247 मरीज मिले हैं।
कुल कोविड-19 का मामला अब 227450
राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 227450 हो गया हैं। इनमें 55877 सक्रिय केस हैं। जबकि 169033 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 2540 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 74.16 है।
रांची में मिले 1539 नए केस
राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1539 मरीज मिले हैं। जबकि कोरोना से 59 लोगों की मौत हुई है। जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 18,764 है। 729 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक जिले में कुल 67,685 पॉजिटिव केस आए हैं, जिसमें 48,185 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.