सिटी पोस्ट लाइव : सासाराम में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। तीन की संख्या में गाँव ही लड़को ने हथियार के बल एक नाबालिग को अगवा कर उसका गैंगरेप किया। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसे दरीगाँव थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग दो से सटे खेत में फेंक कर फरार हो गए। रविवार सुबह पुलिस जब पुलिस की पीड़ित पर पड़ी तो वह बेहोशी ही हालत में पड़ी थी। पुलिस ने उसे सासाराम अस्पताल में भर्ती करवाया है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसका मेडिकल करवाया जा रहा है। जांच के दौरान यह पता चला है कि किसी होटल में लड़की से साथ गैंगरेप किया गया है। CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ चल रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। अस्पताल में मौजूद पीड़िता के परिजन दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। परिजनों के अनुसार, उनकी 12 साल की बच्ची शनिवार शाम घर से कोचिंग के लिए निकली थी। देर शाम तक जब घर नहीं लौटी तो चिंता होने लगी। इसके बाद काफी खोजबीन की लेकिन वह मिली। रविवार सुबह पुलिस मामले की जानकारी दी तो दंग रह गए।
पिता की दुकान के बगल में ही हुई घटना।
ग्रामीणों के अनुसार दरिंदों ने जिस लाइन होटल में गैंगरेप किया, उससे बगल में ही बच्ची के पिता की चाय नाश्ते की दुकान है। हालांकि जब यह घटना हुई तो दुकान बंद थी। यह लाइन होटल पीड़िता के घर से महज से 2 KM दूरी पर स्थित है। इधर, घटना के बाद से ही ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि आरोपियों की पहचान होने के बावजूद पुलिस अबतक तीनों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जिस कारण से पीड़ित परिवार काफी डरा और सहमा हुआ है। वही स्थानीय लोगों की मानें तो अपराधियों ने नाबालिग को हथियार के बल पर पहले अगवा किया फिर सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। जब लड़की मूर्छित हो गई तो उसे NH 2 के पास खेत मे फेंक कर भाग गए।
रोहतास से विकाश चन्दन की रिपोर्ट
Comments are closed.