City Post Live
NEWS 24x7

कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी गांधी परिवार के बीच का म्यूजिकल चेयर: भाजपा

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा की वंशवाद का प्रतीक बन चुकी कांग्रेस पार्टी को भाजपा पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। लगातार पिछले 22 वर्षों से कांग्रेस में अध्यक्ष के पद पर   सोनिया गांधी और राहुल गांधी आपस में म्यूजिकल चेयर खेलते रहे हैं । 1998 से 2017 तक   सोनिया गांधी और 2017 से 2019 तक राहुल गांधी फिर 2019 से वर्तमान तक   सोनिया गांधी अध्यक्ष पद पर काबिज़ है।आजादी के बाद से  गांधी परिवार ने ही देश पर प्रत्यक्ष रूप से या फिर अपने किसी प्यादे को बैठा कर शासन किया है। जिसके कारण देश में अपेक्षाकृत प्रगति नहीं और भारी पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ। कांग्रेसियों द्वारा गैर गांधी परिवार के प्रधानमंत्री और पार्टी के अध्यक्ष के साथ कैसा बर्ताव किया जाता है या छिपा नहीं है पी वी नरसिम्हा राव की दुर्गति इतिहास कभी भूल नहीं सकता ।इसी तरीके सीताराम केसरी की मौत के बाद उनके शव को कांग्रेस भवन में भी नहीं आने दिया गया कांग्रेस के लिए प्रजातंत्र का मतलब गांधी परिवार की अंधभक्ति ही है।

प्रतुल ने कहा की यह वहीं कांग्रेस पार्टी है जिस के विधायक इरफान अंसारी जो खुद वंशवाद के प्रतीक हैं सीना ठोक कर कहते हैं कि गुरु जी मुख्यमंत्री बने,अभी उनका बेटा हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री है और भविष्य में हेमंत सोरेन का बेटा भी झारखंड का मुख्यमंत्री बनेगा।प्रतुल ने कहा कि महात्मा गांधी ने शायद इसी वंशवाद की परिकल्पना कर आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी को समाप्त करने की बात कही थी। प्रतुल ने कहा कि भाजपा में जो भी नेता के पुत्र विधायक सांसद या पार्टी के पदों पर हैं वे अपनी काबिलियत के बलबूते पर हैं या फिर उन्होंने पार्टी में लंबा समय तक योगदान दिया है। यहां कांग्रेस पार्टी की संस्कृति नहीं है कि रातों-रात एक पायलट देश का प्रधानमंत्री बन जाए और कैंब्रिज से फर्जी डिग्री लाने वाले नेता को उसके कार्यकर्ता सबसे काबिल समझे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.