City Post Live
NEWS 24x7

बिहार बीजेपी का दावा; अध्यक्ष बोले- भारी बहुमत से वापसी कर रही NDA सरकार

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : पहले चरण के मतदान के बाद बिहार बीजेपी अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने दावा किया है कि एनडीए प्रत्याशियों को जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। पहले चरण के चुनाव में ही तय हो गया है कि बिहार के लोग एक बार फिर भारी बहुमत से एनडीए सरकार वापस ला रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बयान पर पलटवार किया। कहा कि बिहार के प्रति कांग्रेस पूर्वाग्रह से ग्रसित है। बिहार का विकास, बिहार की शांति -व्यवस्था और बिहार के लोगों की खुशहाली को देखकर सोनिया गांधी परेशान हैं। जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी, तब इनकी पार्टी बिहार के विकास के रास्ते में रोड़े अटकाती रही। अब जब बिहार डबल इंजन सरकार के साथ तरक्की की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है तो न केवल सोनिया गांधी
बल्कि कांग्रेस के तमाम लोगों में बेचैनी छा गयी है। कांग्रेस को बताना चाहिए कि आखिर बिहार और बिहार वासियों से उन्हें क्या चिढ़ है। क्यों वे लोग बिहार को तरक्की करते हुए नहीं देखना चाहते।

जायसवाल ने कहा कि सोनिया गांधी को बताना चाहिए कि आखिर वह कौन-सा बिहार चाहती हैं। 15 साल पहले का वही बिहार, जब चारों तरफ लूटमार, डकैती, अपहरण और नरसंहार का बोलबाला था। अपराधियों के डर से शाम ढलते ही लोग अपने-अपने घरों में दुबक जाते थे। सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था। उद्यमी बिहार छोड़ कर भाग गए थे। महिलाएं घर से निकलने से डरती थीं‌। आखिरकार वे किस ‘बंदी’ की बात कर रही हैं। उन्हें यह अच्छा ही नहीं लग रहा है कि शराबबंदी के बाद बिहार में घरेलू हिंसा में कमी आयी है। शराब के पैसे अब बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर खर्च हो रहे हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.