City Post Live
NEWS 24x7

हाथरस मामला : झारखंड में पांच अक्टूबर को कांग्रेस का सत्याग्रह

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दलित युवती के साथ दुष्कर्म के बाद जघन्य हत्या की घटना ने देश के प्रत्येक नागरिक की चेतना को हिला कर रख दिया है। वहीं इस घटना के पीड़ित परिजनों से मुलाकात करने के लिए हाथरस जाने के क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इशारे पर जिस तरह से पुलिस ने दुर्व्यवहार किया, वह काफी निंदनीय है। उक्त बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने रविवार को कही। उन्होंने कहा कि इस घटना के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस के निर्देशानुसार पांच अक्टूबर को पूरे राज्य में सुबह आठ से 10 बजे तक सत्याग्रह का आयोजन किया जाएगा। रामेश्वर उरांव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के दोषियों और अपराधियों द्वारा की गई निर्लज्जतापूर्ण कार्रवाई ने देश भर के लोगों को पीड़ा दी है। 19 वर्षीय लड़की को जीवन और मृत्यु दोनों में न्याय और गरिमा से वंचित कर दिया गया था। रात में मृतकों के परिवार की सहमति के बिना उनके शव का अंतिम संस्कार किया गया।
अधिक चिंता की बात यह है कि यूपी सरकार विपक्षी नेताओं और मीडिया पर भी लगातार दबाव बनाया जा रहा है और पीड़ित परिवार से दूर रखने की कोशिश की जा रही है। राज्य के सभी जिलों में आयोजित होने वाले सत्याग्रह कार्यक्रम को लेकर रविवार को रांची स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक कांग्रेस भवन में हुई। इस बैठक में सोमवार को  रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका पर आयोजित होने वाले सत्याग्रह कार्यक्रम की सफलता को लेकर  चर्चा हुई एवं सभी कांग्रेस नेताओं को सत्याग्रह में उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया। एआईसीसी के निर्देशानुसार झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों पर राष्ट्रपिता बापू की प्रतिमा के समक्ष या अंबेडकर की मूर्तियों के पास अथवा अन्य महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों पर हाथरस के घटना पर आदित्य योगी नाथ सरकार की मनमानी एवं असंवैधानिक कृत्यों के खिलाफ सत्याग्रह किया जाएगा। सोमवार का दिन पूरे देश में एक साथ एक ही समय में सत्याग्रह का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव  केदार पासवान, फिरोज रिजवी मुन्ना, जितेन्द्र त्रिवेदी, देवजीत देवघरिया, विभय शाहदेव, कुमुद रंजन, गोपाल पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.