City Post Live
NEWS 24x7

आंदोलनकारी पुलिसकर्मियों का अनोखा अंदाज, रांची में स्वच्छता अभियान चला जताया विरोध

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव: अपनी नियुक्ति को स्थायी करने की मांग को लेकर रांची के मोरहाबादी मैदान में डटे लगभग 2500 सहायक पुलिसकर्मियों का आंदोलन चौथे दिन भी जारी है। आज पुलिसकर्मियों ने अनोखे अंदाज में अपने आंदोलन आगे बढ़ाते हुए मोराहाबादी परिसर में स्वछता अभियान चलाया ।

राज्य के 12 नक्सल प्रभावित जिलों से 2500 सहायक पुलिसकर्मी शनिवार सुबह से मोरहाबादी में जुटे हैं। सहायक पुलिसकर्मियों की मांग है कि उन्हें नौकरी में परमानेंट किया जाए। तीन साल पहले उनकी अनुबंध के तौर पर नियुक्ति की गई थी और 10,000 मानदेय तय किया गया था। तब कहा गया था कि उनकी ड्यूटी संतोषजनक होगी तो उन्हें परमानेंट किया जाएगा। अब उनका अनुबंध खत्म हो रहा है लेकिन अभी तक उन्हें परमानेंट नहीं किया गया है। मोरहाबादी में जुटे सहायक पुलिसकर्मियों ने कहा कि जब तक परमानेंट करने की प्रक्रिया शुरू नहीं होती वे यहां से नहीं जाएंगे।

बता दें कि  सोमवार की शाम इन आंदोलनकारी पुलिसकर्मिय़ों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गयी। आंदोलनरत 2500 सहायक पुलिसकर्मियों में से 1000 पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी। इनमें से 20 लोगों को नामजद किया गया है। 12 जिलों से आये ये सहायक पुलिसकर्मी दिन की तपती धूप हो या रात, खुले आसमान के नीचे ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में अपनी मांगों के समर्थन में डटे हुए हैं। आंदोलन में शामिल महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि कई महिलाओं की गोद में उनके छोटे-छोटे बच्चे भी हैं।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.