City Post Live
NEWS 24x7

संस्कृति से जोड़ती खेसारीलाल यादव की फिल्‍म ‘लिट्टी चोखा’ की शूटिंग सितंबर से

Khesari Lal Yadav's film 'Litti Chokha' shooting

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव : वैश्विक महामारी कोरोना के बीच देश अब अनलॉक 4 की ओर बढ़ चला है और स्थितियां धीरे – धीरे सामान्‍य होने लगी है। ऐसे में खबर भोजपुरी जगत से है। निर्देशक पराग पाटिल और सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव की बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्‍म ‘लिट्टी चोखा’ की शूटिंग का डेट अनाउंस कर दिया गया है। बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले बनने वाली इस फिल्‍म की शूटिंग अगले महीने सितंबर से शुरू हो जायेगी। इसकी जानकारी पराग पाटिल से अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्‍म का पहला पोस्‍टर जारी करते हुए दिया है। फिल्‍म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के खूबसूरत लोकेशन पर होगी।

पराग पाटिल ने अपने सोशल मीडिया पोस्‍ट में पोस्‍टर के साथ ‘कभी ना दूंगा धोखा प्रिये, क्या ये संगम अनोखा है… तु हमार लिट्टी और हम तोहार चोखा प्रिये…’ लिखा। यह इस बात की ओर इशारा करती है कि भोजपुरी के दर्शकों को एक बार फिर पराग पाटिल स्टाइल में एक सार्थक सिनेमा मिलने वाला है। अब तक पराग पाटिल के इस पोस्ट को भोजपुरी के हजारों लोग कॉपी और शेयर कर चुकें हैं। इस फिल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा हैं और कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है। पराग ने कहा कि फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ को हम बिहार और उत्तर भारत की संस्कृति से जोड़ कर बनाने वाले हैं। इस फिल्‍म के जरिये बिहार और उत्तर प्रदेश के दलित, उत्‍पीड़ित और पिछड़े जातियों के शोषण को उजागर किया जायेगा। उन्होंने बताया की यह फिल्म जाति, धर्म और वर्ग में भेदभाव को समाप्त करने की कोशिश होगी।

पराग ने बताया कि ‘लिट्टी चोखा’ शब्‍द उस माटी से जुड़ा है, जहां हर घर में लिट्टी चोखा है। फिल्म का स्टार कास्ट फाइनल हो गया है। सामाजिक मुद्ददे पर आधारित इस फिल्म की मुख्य भूमिका में सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव होंगे। निर्माता प्रदीप के शर्मा ने फिल्म अन्य कलाकारों के नामों की घोषणा अपने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर की है, जिसमें मनोज सिंह टाइगर, पदम सिंह, प्रगति भट्ट, प्रीति सिंह, श्रुति राव, उत्कर्ष, देव सिंह, करण पांडे, प्रकाश जैश जैसे बड़े एक्टरों का नाम शामिल है। फिल्म के सह निर्माता की भूमिका में अनीता शर्मा और पदम सिंह का भी नाम शामिल है। फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्‍हा और संगीतकार मधुकर आनंद हैं।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.