City Post Live
NEWS 24x7

गलवान घाटी में चीन के विरूद्ध लड़ाई में घायल वीर जवान सुखराम उरांव से मिले सांसद

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: रांची के सांसद संजय सेठ ने सोमवार को रांची के मिसिर गोंदा निवासी वीर सैनिक सुखराम उरांव  के घर जाकर उनसे मुलाकात कर उनका हाल जाना। गलवान घाटी में अपने अदम्य  साहस का परिचय देते हुए चीनी सैनिकों को मारकर  पीछे धकेलने  वाले  वीर जवान सुखराम इस लड़ाई में बुरी तरह घायल हो गए थे। सांसद सेठ ने उन्हें शॉल  ओढा  कर सम्मानित किया। हमारे वीर जवान ने पूरी घटना क्रम की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कैसे हमारे देश के वीर जवानों ने चीनी सैनिकों के दांत खट्टे किए और चीनी सैनिकों को ढेर किया। इस युद्ध में रांची के दो सैनिक घायल हुए थे। सांसद सेठ ने कहा कि झारखंड वीरो की धरती है। झारखंड के कई वीर सपूतों ने देश के लिए अपनी शहादत दी। हम सभी रांची वासियों को आप पर गर्व है। आप लोगों ने रांची के मान को बढ़ाया है। पूरा झारखंड आपके सुख दुख में खड़ा है। आप हम लोगों के लिए रियल हीरो हो। आप के जन्मदाता को प्रणाम करते हैं। आप जल्द स्वस्थ होकर देश की सेवा करें ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.