City Post Live
NEWS 24x7

भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता ने जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर सहायता की है: जयंत

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रामगढ़: रामगढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा किस संपर्क रैली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई। मंगलवार को इस रैली में सांसद जयंत सिन्हा ने खुलकर राम मंदिर के फैसले पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पिछले 1 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई फैसले लिए हैं। जिसने समाज की दिशा और दशा दोनों ही बदल कर रख दी है। इसमें जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाया जाना, तलाक के खिलाफ अध्यादेश और नागरिक संशोधन बिल भी शामिल है।

कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सराहनीय कार्य

सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि कोविड-19 के महामारी में भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता ने जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर सहायता की है। मोदी आहार के रूप मे मोदी किट उपलब्ध करवाया जा रहा है। साथी ही हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में तीन लाख लोगों के बीच मास्क वितरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस जब पूरे देश में फैला उस वक्त प्रधानमंत्री ने सही समय में लॉक डाउन की घोषणा कर साहसिक कार्य किया। देश के लोगों को आर्थिक क्षति पहुंची है, जिसकी राहत के तौर पर 1500 रुपए सीधा बैंक खातों में डाला जा रहा है। मनरेगा के तहत मजदूर भाइयों को जोड़ा भी जा रहा है। 20 लाख करोड़ की आर्थिक पैकेज की घोषणा की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार की दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां है। युवाओं को संबोधन करते हुए उन्होंने सभी से यह अपील की कि सभी लोग लोकल सामानों का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करें। लोगों को इस कार्य के लिए प्रोत्साहित भी करें|

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि संगठन के द्वारा जितने भी कार्य युवा मोर्चा को दिए गए हैं, वे सभी कार्य तन मन के साथ पूरा किया गया है। युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश के द्वारा हर जिला एवं मंडल से ब्लड सैंपल और ब्लड डोनर की सूची तैयार की है। जिससे जरूरतमंद लोगों की सहायता की जा सके। इस कार्यक्रम में 147 लोगों ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े और लगभग 7000 लोगों ने फेसबुक लाइव के माध्यम से यह कार्यक्रम को देखा। इस रैली में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह उपस्थित थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.