City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में 44 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, संख्या बढ़कर 1074 हुई

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में रविवार को भी रात साढ़े आठ बजे तक 44 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। इसके साथ ही सूबे में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1074 हो गयी है। रविवार को  सिमडेगा से 13, लोहरदगा से 11, जमशेदपुर से 7, धनबाद से 7, गढ़वा से 3, कोडरमा से 2, रिम्स से 1 कोरोना संक्रमित मरीज मिले।

जमशेदपुर से मिले 7 कोरोना पॉजिटिवों में डुमरिया से 1, धालभूमगढ़ से 1, आजादनगर से 1, साकची से 1, बर्मा माइंस से 1, न्‍यू बारीडीह से 2 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। वहीं, धनबाद से मिले 7 कोरोना पॉजिटिव में महुदा से 4, डुमरा से 1, सोनाडीह से 1 और छाताबाद से 1 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। वहीं लोहरदगा में विगत 24 घंटे के भीतर 12 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। शनिवार की रात एक प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिला। जबकि रविवार को 11 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इसके साथ ही लोहरदगा जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18 पहुंच गई है। इसकी पुष्टि उपायुक्त आकांक्षा रंजन ने की है। संक्रमित सभी प्रवासी मजदूर हैं। एक साथ 24 घंटे के भीतर 12 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने के बाद लोहरदगा प्रशासन अलर्ट पर है।  शनिवार को संक्रमित पाया गया मरीज कुडू प्रखंड क्षेत्र का रहने वाला है। प्रवासी मजदूर कर्नाटक के बंगलुरु से लोहरदगा आया था।  इसके बाद उस मजदूर का सदर अस्पताल में जांच के लिए सैंपल लिया गया। उसे सरकारी क्वारंटाइन में भर्ती किया गया। जहां से जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे कुडू प्रखंड के चिरी स्थित कोविड केयर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

रविवार को संक्रमित पाए गए 11 मरीज भी प्रवासी मजदूर हैं। इसमें से कैरो प्रखंड से सबसे अधिक 7, कुडू प्रखंड से 2, सेन्हा प्रखंड से 1 और लोहरदगा प्रखंड क्षेत्र का एक मरीज बताया जा रहा है। एक महत्वपूर्ण बात सामने आ रही है कि कुडू प्रखंड क्षेत्र से संक्रमित पाए गए एक मरीज को विगत 4 जून को उसकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने की बात कह कर उसे घर भेज दिया गया था। रविवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उस मरीज को फिर से घर से लाकर कुडू स्थित कोविड-19 केयर सेंटर में रखा गया है।इसके अलावा संक्रमित अन्य मरीजों को भी कोविड-19 केयर सेंटर में रखा गया है। साथ ही प्रवासी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री लेते हुए उसके संपर्क में आए लोगों को चिन्हित कर प्रशासन आगे की कार्रवाई में जुट गया है। प्रवासी मजदूरों के साथ सरकारी क्वारंटाइन में रह रहे सभी लोगों का सैंपल लेकर फिर से जांच के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही मजदूर के साथ आए सभी लोगों को प्रशासन चिन्हित करते हुए कार्रवाई में जुट गया है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.